108 एम्बुलेंस के फ्रंट लाइन स्वास्थ्य कर्मचारी जि़कित्ज़ा हेल्थकेयर द्वारा सम्मानित
Feb 21 2021
ग्वालियर। 108 एम्बुलेंस की टीम पिछले 4 वर्षों से चिकित्सा आपातकाल के समय मध्य प्रदेश की जनता की निस्वार्थ भाव से सेवा करती आ रही है। फिर चाहे सुदूर गाँव में स्थित मरीज़ की मदद करना हो या कोविड-19 जैसी भयावह महामारी के बीच जनता की सेवा करते हुए अपनी जान जोखिम में डालने की बात हो, 108 एम्बुलेंस की टीम ने हर चिकित्सकीय आपातकाल की स्थिति में मध्यप्रदेश के लोगों को त्वरित और शीघ्र सेवा प्रदान करना ही अपना लक्ष्य माना है।
कोरोनावायरस महामारी का काल सभी के लिए एक अभूतपूर्व समय था जिसने कई देशो को, व्यवसायों को और विभिन्न वर्ग व जाती के लोगों को प्रभावित किया। कोरोनावायरस से लड़ाई में डायल 108 की टीम सबसे आगे रही है और टीम ने सर्वप्रथम यही सुनिश्चित किया की ऐसी कठिन घडी में ये अतिआवश्यक कार्य व 108 एम्बुलेंस की सेवाएं बिल्कुल भी बाधित न हों।
कोरोनावायरस महामारी से लडऩे के साथ ही 108 एम्बुलेंस संचालित करने वाली कंपनी जि़कित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा यह सुनिश्चित किया गया की उनकी सेवाएं पूरे प्रदेश में पूर्णत: उपलब्ध रहें, ख़ास तौर पर सार्वजनिक अथवा निजी परिवहन की अनुपलब्धता के चलते, मरीज़ो को अस्पताल पहुंचाने के लिए, गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने के लिए व नवजात शिशुओं को टीकाकरण के लिए।
"जि़कित्ज़ा रियल हीरोज" कार्यक्रम एक ऐसा मंच है जहां जि़कित्ज़ा द्वारा 108 एम्बुलेंस टीम के कुछ ऐसे योद्धाओं के अटूट समर्पण और उनके योगदान को पहचाना जाता है एवं उनको किया जाता है। इसी कड़ी में जि़कित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा प्रदेश भर के इन फ्रंटलाइन कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश 51 जिलों के 100 से अधिक ड्राइवर और ईएमटी स्टाफ को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और कुछ नकद उपहार देकर सम्मानित किया गया। जि़कित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड के सीईओ श्री अमिताभ जयपुरिया व प्रोजेक्ट हेड जीतेन्द्र शर्मा द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश के इन ड्राइवर व ईएमटी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









