पारा गिरा, फिर भी सिर नहीं उठा सकी सर्दी
Feb 21 2021
ग्वालियर। मौसम के मिजाज में भी रोज नए बदलाव दिखाई दे रहे हैं, जहां बीते एक सप्ताह से रात का पारा सामान्य से ऊपर रहने के बावजूद भी रात और सुबह सर्दी ने अच्छी जगह बना रखी थी, वहीं शनिवारृ-रविवार की रात पारा सामान्य से डेढ़ डिग्री नीचे चला गया, इसके बावजूद रविवार सुबह सर्दी बेहद कमजोर दिखाई दी। गर्म कपड़े सुबह से ही नदारद दिखे, वहीं रात में भी हल्की बेचैनी बने रहने से लोगों की नींद में खलल पड़ा, पंखे का स्विच ऑन करने पर सर्दी लगी, जब स्विच ऑफ किया तो फिर कमरे के भीतर गर्माहट सी महसूस होने लगी। इसके पीछे बड़ा कारण एक बार फिर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की मात्रा में बढ़ोतरी होना बताया जा रहा है। उधर तेज धूप के चलते दिन के पारे में तेजी बनी रही, यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
रविवार सुबह जब सर्दी का अहसास बेहद कमजोर रहा तो फिर इस राहत के असर से जनजीवन पूरी तरह सामान्य दिखाई दिया। लोग सुबह ही अपने काम निपटाने सड़क पर आ गए, जिससे सड़कों और बाजारों में पिछले दिनों की अपेक्षा ज्यादा गहमा-गहमी दिखाई दी। इधर सर्दी का असर कम होते ही रात में भी बाजारों में देर तक लोगों की उपस्थिति दिखाई दी।
मौसम के जानकारों का कहना है कि अब भी मौसम में परिवर्तन की पूरी संभावना है। यदि यह अनुमान सही बैठता है तो फिर सर्दी का पलटवार फिर झेलना पड़ सकता है। यह अलग बात है कि बदलाव ज्यादा लंबा नहीं रहेगा। वहीं पूर्वी राजस्थान में बन रही द्रोणिका का असर भी शहर में दिखाई देगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









