तोमर ने किया लिंक हॉस्पीटल का शुभारंभ

Feb 21 2021

ग्वालियर। ग्वालियर अंचल स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में प्रदेश के अन्य शहरों की तरह अग्रणी है। ऐसे में रविवार को अंचलवासियों को उपचार के लिए एक और सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की सेवा मिलना शुरु हो रही है। इस लिंक अस्पताल के शुरु होने से अब गंभीर रोग से पीडि़त मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली व मुम्बर्इं नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि अब लिंक अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जटिल से जटिल रोगों का इलाज हो सकेगा वहीं ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ होकर पूरी तरह से स्वस्थ जीवन जी सकेंगे। यह बात केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शिवपुरी रोड स्थित लिंक अस्पताल का उद्घाटन करते हुए कही। उद्घाटन के अवसर पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।