गुलिस्तां 2021 लोगों ने देखे कट फ्लॉवर, ट्यूब रोज, डहेलिया, ऑयस्टर और रॉक बोन्साई

Feb 21 2021

ग्वालियर। कैट महिला विंग, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय एवं होटल सेन्ट्रल पार्क द्वारा आयोजित गुलिस्तां 2021, रविवार को होटल सेन्ट्रल पार्क में आयोजित हुआ।
इसमें 38 कैटेगरी शामिल की गई हैं। औद्योगिक गार्डन, संस्थागत गार्डन, होम गार्डन छोटे 500 वर्गफुट तक, होम गार्डन 500 वर्गफुट से ऊपर, टेरिस गार्डन, फ्लॉवर अरेंजमेट फ्री स्टाइल, कट फ्लोवर गुलाब, कट फ्लॉवर ट्यूब रोज, डहेलिया, ऑयस्टर सहित केक्टस ऑन रूट, रॉक बोन्जाई, ट्रे-गार्डन, लैंड स्केप, फ्रूट्स इन पॉट, बेजिटेबल्स इन पॉट, हेंगिंग बास्केट ऐसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। 
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कैट मप्र अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, कैट महिला विंग की जिला संयोजिका रितिका गुप्ता, होटल सेन्ट्रल पार्क के महाप्रबंधक प्रीतम खन्ना, कार्यक्रम कोर्डिनेटर अभय दुबे ने बताया कि गुलिस्तां 2021 की प्रदर्शनी की उद्घाटन प्रात: 11 बजे केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. दिलीप रानाडे ने की।