दौड़ रही थीं बिना परमिट व ओवरलोड बस, आधा दर्जन की जप्त
Feb 20 2021
ग्वालियर। सीधी हादसे के बाद आरटीओ उडऩदस्ते की हाइवे से गुजरने वाली सवारी बसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। शनिवार तीसरे दिन स्वयं परिवहन आयुक्तसड़कों पर उतरे और ग्वालियर-भिण्ड हाइवे से गुजर रही बिना परमिट व सवारी से ओवर लोडेड आठ बसों को जप्त कर महाराजपुरा थाने में खड़ा करवा दिया। चेकिंग की सूचना बस चालकों को मिलते ही हाइवे पर दौड़ रही बसों के चालक कार्रवाई से बचने के लिए दूसरे रास्तों से बसों को ले गए।
चेकिंग के दौरान हाइवे से गुजरने वाली सवारी बसों में ड्राइवर बिना खाकी वर्दी व क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर बसों को हाइवे पर दौड़ा रहे हंै। ओवर लोडेड बसों के खिलाफ परिवहन आयुक्त मुकेश जैन शनिवार की सुबह ग्वालियर-भिण्ड मार्ग पर अपने अधीनस्थों के साथ पहुंचे और चेंकिग शुरु की, चेकिंग के दौरान आठ बसों को ओवरलोड व अन्य कारणों के चलते महाराजपुरा थाने में खड़ा करवा दिया।
जुगाड़ से बनाई 35 को 42 सीटर बस
जप्त बसों में कई खमियां मिली हैं। कोई बस 35 सीट की है तो उसमें अलग से बेंच लगाकर 42 तक सवारियों की जगह की गई है। वहीं 52 सीटों की बसों में 70 से अधिक सवारियां बैठाई जा रही है। किसी में साइड ग्लास नहीं तो किसी की हैड लाइट टूटी मिली। कुछ बसों में दो गेट की जगह एक गेट ही लगा पाया गया।
जप्त बसें छुड़वाने नहीं पहुंचे बस मालिक
बीते दो दिनों में जिन दर्जन भर बसों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जप्त किया है इन बसों के मालिक बसों को छुड़वाने के लिए संबंधित थानों में नहीं पहुंचे हंै और न ही क्षेत्रीय परिवहन विभाग से संपर्क किया है। ये दर्जन भर बसें पनिहार, झांसी रोड व पुरानी छावनी के साथ आज की गई कार्रवाई में पकड़ी बसें महाराज पुरा थाने में खड़ी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









