रात में बेचैनी, सुबह सर्दी, दोपहर में गर्मी
Feb 20 2021
ग्वालियर। भले ही रात के पारे में वृध्दि कायम हो, लेकिन नमी के कम होते ही शीतलहर ने असर दिखाते हुए आज सुबह से फिजा में ठंडक घोल दी, जिससे तीन दिन से मिल रही राहत खत्म हो गई और लोगों को सुबह फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहा कि रात के वक्त गर्मी से बेचैनी भी महसूस हुई। इधर दोपहर को फिर मौसम बदल गया और लोग धूप से बचते दिखे।
सुबह और रात के पारे में दोगुने से भी ज्यादा अंतर आ गया है। न्यूनतम पारा जहां 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं कल अधिकतम पारा 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम के जानकारों का मानना है कि अब चूंकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी कमजोर होती जा रही है, ऐसे में ज्यादा ठंड की संभावना नहीं है, लेकिन नमी में बढ़ोतरी नहीं होती तो फिर उत्तरी हवाएं भले ही दोपहर को प्रभावी न हों, लेकिन यह साफ है कि सुबह और रात ठंड के असर से फिलहाल मुक्ति नहीं मिलेगी। मौसम का मिजाज भी कुछ ऐसी ही मंशा जाहिर कर रहा है। शनिवार को सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवा जारी रही, जिससे लोगों को ठंड का अहसास होने से दिनचर्या बिलंब से शुरु हुई।
स्वास्थ्य के लिए घातक
चिकित्सकों की राय की बात करें तो वह तापमान के उतार-चढ़ाव और दिन और रात के पारे में बड़े अंतर को स्वास्थ्य के प्रति घातक बता रहे हैं। साथ ही यह सलाह भी दे रहे हैं कि एक साथ गर्म कपड़ों को न त्यागें, साधा पानी का इस्तेमाल करें, शीतल पेय और खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। विशेषकर बच्चों और वृध्दों को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









