महंगाई पर कांग्रेस के बंद मिला जुला दिख रहा बंद का असर, बाजार भी आधे खुले आधे बंद
Feb 20 2021
ग्वालियर। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के आधे दिन का राज्यव्यापी बंद का असर ग्वालियर में सुबह मिला जुला ही रहा है। पेट्रोल पंप खुले हैं। सड़कों पर सवारी वाहन भी आम दिनों की तुलना में दौड़ रहे हैं। बाजार में जरूर बंद को लेकर असमनजस की स्थिति है। इस कारण बाजार आधे बंद और आधे खुले नजर आए हैं। सुबह से ही कांग्रेस के नेता शहर के विभिन्न बाजारों में घूमकर महंगाई के खिलाफ उनके बंद में सहयोग करने की अपील कर रहे हैं। कांग्रेसियों ने बंद कराने के लिए घोड़ा गाड़ी, बैलगाड़ी का उपयोग किया है। जो काफी रोचक नजर आया है।
प्रदेश में लगातार महंगाई बढऩे खासतौर पर पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर और डीजल के कीमत 90 रुपए प्रति लीटर पहुंचने से लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस ने लोगों के इसी गुस्से के कारण शनिवार को आधे दिन का राज्यव्यापी बंद का आवहान किया है। शनिवार को महंगाई के खिलाफ पूरे प्रदेश में बंद है। पर बंद के दौरान ग्वालियर के हालात कुछ जुदा हैं। यहां शनिवार सुबह 11 बजे तक स्थिति सामान्य दिनों जैसी ही लगी है। सड़कों पर आम वाहनों की तरह की सवारी वाहन दौड़ते नजर आ रहे हैं। सामान्य दिनों की तुलना में कुछ कम जरूर हैं। इसके साथ ही जिस पेट्रोल के महंगे होने पर यह आंदोलन हो रहा है, वहीं शहर के सभी पेट्रोल पंप बंद के दौरान खुले हुए हैं। जिस कारण बंद जैसा असर नहीं दिख रहा है।
बाजार आधे खुले आधे बंद
कांग्रेस के बंद का असर बाजारों में जरूर देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे तक यह स्थिति थी कि शहर के प्रमुख बाजारों में आधी दुकानों के शटर उठे थे तो आधे बंद थे। व्यापारी असमनजस की स्थिति में है दुकान खोले या बंद रखे। इसलिए सुबह आधा अधूरा बाजार ही बंद और खुला था। दोपहर तक बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।
चाय, नाश्ते के ठेले नहीं लगे
कांग्रेस के बंद को देखते हुए सबसे ज्यादा असर चाय, नाश्ता का ठेला लगाने वालों पर हुआ है। बंद की घोषणा के चलते सड़कों पर लगने वाले नाश्ते और चाय के ठेला शनिवार को नहीं लगे हैं। बंद की खबर के चलते ठेले वाले शनिवार को आए ही नहीं हैं। जबकि सब्जी, फल और दूध वालों को बंद में छूट दी गई थी, इसलिए उनके व्यवसाय पर कोई असर नहीं पड़ा है।
कांग्रेसियों ने निकाली रैली
महंगाई के खिलाफ आधे दिन के प्रदेश व्यापी बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेता व विधायक शनिवार सुबह से सड़कों पर निकले हैं। वह दुकानदारों व सवारी वाहनों के चालकों से बंद में सहयोग करने की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा का कहना है कि यह बंद आम लोगों का बंद है। महंगाई की मार आम लोगों पर पड़ रही है। इसलिए उनका सहयोग मिल रहा है। इससे पहले शुक्रवार को एसपी ऑफिस में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष से जिला प्रशासन और पुलिस ने बात की थी। उन्होंने बंद के दौरान हिंसा से बचने की सलाह दी थी।
सुबह से चले टेंपो-ऑटो
बंद का असर टेंपो और ऑटो पर दिखाई नहीं दिया, यह सुबह से बेरोकटोक चलते रहे। इनके द्वारा जमकर सवारियों ढोने का काम किया गया। वहीं बसों का संचालन भी जारी रहा।
पाठक ने निकाली बाइक रैली
इधर 11 बजे ग्वालियर पूर्व विधानसभा के विधायक प्रवीण पाठक बंद के समर्थन में सड़क पर आ गए और अपने समर्थकों के साथ बाड़े से बाइक रैली निकाली, जो सराफा बाजार, गस्त का ताजिया होती हुई शिंदे की छावनी पहुंची।
मुरार में विधायक रहे सक्रिय
ग्वालियर पूर्व विधायक सतीश सिकरवार खुद
एष्ठिटवा चलाकर मुरार पहुंचे और समर्थकों के साथ दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की। इस दौरान लतीफ खां मल्लू, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन, सुनील श्रीवास, प्रेम सिंह कौरव, दलवीर खां, आलोक कुशवाह, रवि चौखोटिया, गगन तिवारी, जसवंत सेजवार, हिमांशु राजपूत, अनुज राजपूत, बंटी घुरैया आदि भी दुकानें बंद कराते दिखे। उधर उपनगर ग्वालियर में वीरेंद्र तोमर, महाराज सिंह पटेल, अशोक प्रेमी, केदार किरार, इंद्रजीत चौहान, कल्लू दीक्षित, सीता राम शिवहरे आदि ने क्षेत्रों में घूमकर सभी से बंद को सफल बनाने की अपील की।
यहां हुई झड़प
स्टेशन रोड पर कुछ ऑटो व बस वालों को जरूर कांग्रेसियों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब यह नहीं माने तो झड़प हो गई। बाद में इनके द्वारा सवारी उतार दी गईं। वहीं फालका बाजार में एक दुकानदार से भी कहासुनी हो गई, लेकिन उसके दुकान बंद कर देने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









