150 महिलाओं ने लिया सिलाई, कढ़ाई बुनाई, पेंटिंग, मेहंदी का प्रशिक्षण
Feb 19 2021
ग्वालियर। संस्था की अध्यक्ष गिरिजा गर्ग ने कहा कि संस्था गरीब परिवार की बेटियों महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। बेटियां और महिलाएं प्रशिक्षण लेकर स्वयं का कार्य कर सकें समाज में उनका जीवन स्तर ऊंचा हो इसी उद्देश्य को लेकर संस्था कार्य कर रही है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, महिला बाल विकास जिले के कार्यक्रम प्रभारी आदरणीय राजीव सिंह उपस्थित थे। कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने अपने उद्बोधन में गरीब परिवार की बेटियो एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
महिला बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में महिलाओं एवं बेटियों में आयरन एवं हीमोग्लोबिन की कमी के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव भारती सोलंकी ने किया। कार्यक्रम का आभार संस्था की उपाध्यक्ष शालिनी तोमर ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









