यात्रियों को सुविधा देना हमारी पहली प्राथमिकता : जीएम
Feb 19 2021
ग्वालियर। करोना संक्रमण कम होने के बाद से ही रेलवे द्वारा लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को मूलभूत सुविधाए देना रेलवे की प्राथमिकता है। ग्वालियर स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन के साथ ही सफर के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सके इसके लिए रेलवे सत्त प्रयास कर रहा है यह बात शुक्रवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे के महा प्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने ग्वालियर स्टेशन का निरीक्षण करते हुए कही। रेल जीएम श्री वीके त्रिपाठी शुक्रवार को स्पेशल जीएम ट्रेन से धौलपुर से रेल ट्रैक व चंबल पुल का निरीक्षण करते हुए मुरैना व बिरलानगर स्टेशन का निरीक्षण करते हुए एनसीआर मण्डल झांसी के डीआरएम श्री संदीप माथुर के साथ ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे।
सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर रेलवे कॉलोनी का किया निरीक्षण
ग्वालियर पहुंचे जीएम ने स्टेशन स्थित रनिंग रुम, आरआरई केबिन, यार्ड प्वाइंट नं.109 बी वलोको स्थित रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण क ा निरीक्षण कर यहां मिली खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश मौके पर ही मौजूद रेल अधिकारियों को दिए। प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया में मिली सफाई व्यवस्था से जीएम संतुष्ट नजर आए।
यात्रियों से लिया फीडबैक
निरीक्षण के दौरान जीएम आरक्षण कार्यालय पहुंचे और आरक्षित टिकट बुक कराने व प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे मुसाफिरों से रेलवे द्वारा दी जा रही सुविधाओं संबंधी फीडबैक लेकर यात्रियों की होने वाली परेशानियों की जानकारी ली। इसके बाद जीएम प्लेटफार्म नंबर एक स्थित वेटिंग रुम के साथ वीआईपी रूम में भी निरीक्षण करने पहुंचे। जीएम श्री त्रिपाठी वार्षिक निरीक्षण के दौरान डेढ़ घंटे से अधिक समय तक रुके।
निरीक्षण करने के बाद जीएम ने स्थानीय रेल अधिकारियों व शहर के सामाजिक संगठनों व रेल यूनियन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन लेकर उनकी मांगों का शीघ्र ही निराकरण करने का आश्वा्सन दिया। ग्वालियर स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद जीएम श्री त्रिपाठी ग्वालियर से झांसी रेल ट्रैक का विंडो ट्रैलर निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए।
आईआरएसडीसी मॉडल का किया लोकापण
ग्वालियर आए रेल जीएम श्री त्रिपाठी ने ग्वालियर स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में आकार ले चुके आईआरएसडीसी मॉडल का लोकापर्ण किया। लोकापर्ण करते हुए जीएम ने कहा कि ग्वालियर में रेल विकास के लिए यह एक ओर नई सराहनीय पहल है। एनसीआर मण्डल के ए केटेगरी में शामिल ग्वालियर रेलवे स्टेशन का विकास करना हमारी पा्रथमिकता में शामिल है क्योंकि ग्वालियर स्टेशन रेलवे की आय बढ़ाने के लिए यात्रियों के साथ माल ढुलाई में भी हमेशा ही रेवेन्यू बढ़ाने वाला स्टेशन रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









