मौसम का 50-50, रात में सर्दी, दिन में टपका पसीना
Feb 19 2021
ग्वालियर। आज से पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने के साथ ही शहर में बादलों की वापसी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इससे पहले मौसम अब 50-50 मैच खेलता दिखाई दे रहा है। रात के पारे में बढ़ोतरी के बावजूद रात में फिजां में ठंडक समा जाने से सर्दी बढ़ गई, लेकिन सुबह तेज धूप के खिलते ही दोपहर से पहले ही मौसम में गर्माहट घुल जाने से लोगों को बेचैनी सी महसूस होने लगी। दोपहर में तो सर्दी टोटल बेअसर रही और लोगों को सामान्य कपड़ों में भी पसीना पौंछना पड़ा। अभी से गर्माहट के कारण गला सूखने लगा है, वहीं दोपहर को तो पंखे तक चलाने पड़ गए। यदि हालात ऐसे ही रहे तो फिर फरवरी अंत तक ही सर्दी पूरी तरह हवा होती दिखेगी।
बंगाल की खाड़ी से बढ़ रही तेज नमी के कारण सर्द हवा शहर में प्रवेश नहीं कर पा रहीं हैं, वहीं पूर्वी राजस्थान से मध्यप्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है, ऐसे में पारे में लगातार वृध्दि होने के साथ गर्मी का असर बढ़ गया है। दिन के पारे में मामूली गिरावट जरूर दर्ज हुई थी, लेकिन इसका असर दिखाई नहीं दिया। सुबह भी हल्की ठंड थी, लेकिन आठ बजे के बाद गर्मी का असर बढ़ता चला गया।
बढ़ी शीतल पदार्थों की मांग
भले ही अभी मौसम विभाग इस बात से इनकार कर रहा है कि सर्दी की वापसी हो गई है, लेकिन इससे इतर गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने शीतल पेय और खाद्य पदार्थों का सेवन करना शुरु कर दिया है, जिससे इनकी मांग बढ़ गई है। वहीं गर्म कपड़ों की बिक्री पर टोटल ब्रेक लग गया है। ठंडे पानी की पाउचों की बिक्री तो दो ही दिन में पचास प्रतिशत तक बढ़ गई।
अब धूप से बचना पड़ रहा
चार रोज पहले तक जहां सर्दी से बचने के लिए लोग धूप की तलाश करते दिखते थे, अब छांव तलाशते दिख रहे हैं। गर्म कपड़े तो लगभग शरीर से गायब ही हो चुके हैं, अब इनकी जरूरत देर रात या फिर अलसुबह ही महसूस होती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









