गरीब कन्या की शादी के लिए जुटीं सामाजिक संस्थाए

Feb 19 2021

ग्वालियर। श्री रामजानकी मंदिर ट्रस्ट, अग्रकुल महिला समिति और अग्रवाल नवयुवक संघ के सयुंक्त तत्वाधान में निर्धन कन्या का विवाह किया जा रहा है जिसको सभी मिलजुल कर कर रहे हैं जहां ये कार्यक्रम तीन दिन के साथ पूरे परंपरागत तरीके से कराया जा रहा है जिसमें लगुन, महिला संगीत के साथ विवाह समारोह संपन्न हुआ। इसमें वधु शिवानी जोशी शिवपुरी से है और उसकी माँ रीना जोशी दूसरों के घरों में काम करती है। वर पक्ष गुना के पास राधौगढ़ से आया है। इस के बारे में जब रामबाबू अग्रवाल को पता चला तो उन्होंने इसकी जिम्मेदारी ली और सभी को शामिल किया, जिसमें अग्रकुल महिला समिति ने पूरा वधू पक्ष का फर्ज निभाया। जिसके तहत ज्योति अग्रवाल और रश्मि अग्रवाल ने और महिलाओ को जोड़ा और लड़की की जरूरत का सारा सामान इकठ्ठा करवाया। 
जिसके अंतर्गत लड़की को फ्रिज, कूलर, डबल बेड, सोने का मंगलसूत्र, लॉन्ग, चांदी की पायल बिछिया, 21 साड़ी,वाटर फिल्टर, गैस चूल्हा,अलमारी, गद्दे, कम्बल, किचन के पूरे बर्तन, हाथ घड़ी सेट, सिलाई मशीन, गर्म साल, आदि प्रदान की गयी। जिसमें अग्रवाल नवयुवक संघ से उमेश चंद गुप्ता और चंद्रप्रकाश अग्रवाल ने वर पक्ष के साथ पूरी बारात की तैयारी की।