32 सीटर बस में मिली 65 सवारी, सात बसों को किया जप्त, थाने में कराया खड़ा
Feb 19 2021
ग्वालियर। बिना परमिट व क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर हाइवे पर दौड़ रही सवारी बसों के खिलाफ दूसरे दिन शुक्रवार को भी स्वयं परिवहन आयुक्त सड़कों पर उतरे और चैकिंग के दौरान मुरैना मार्ग स्थित रायरु बाईपास से गुजर रही सात बसों को जप्त कर पुरानी छावनी थाने में खड़ा करवा दिया गया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर सड़कों पर दौड़ रही सवारी वाहनों के खिलाफ परिवहन अमला एक्टिव मोड पर आ गया है आज दूसरे दिन भी परिवहन आयुक्त मुकेश जैन परिवहन उडऩदस्ते के साथ चैकिंग अभियान को गति देने रायरु बाईपास हाइवे पर जा पहुंचे। सुबह नौ बजे श्ुारु की गई चैकिंग के दौरान सात सवारी बसों के खिलाफ स्वयं टीसी श्री जैन ने कार्रवाई को अंजाम दिया। चैकिंग के दौरान चार बसों में क्षमता से अधिक यात्री सवारी करते हुए मिले। आज की कार्रवाई में परिवहन विभाग के उडऩदस्ते में पदस्थ कर्मचारी व एआरटीओ रिंकू शर्मा मौके पर थीं।
इन बसों को किया जप्त
एमपी06 पी 0445 में 36 की जगह 65 सवारी, एमपी06 पी 0249 में 55 सवारी, एमपी06 पी 0517 में 45 सवारी, एमपी06 पी में 44 यात्री मिले। वहीं बिना परमिट एमपी 06 पी 0438 व बिना फिटनेश के यूपी 70 एटी 8595, बगैर टैक्स के मिली एमपी06 पी 0705 को जप्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









