मेला में मौसम के हिसाब से खान- पान स्टॉलों का बदला मैन्यू
Feb 19 2021
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले में इस बार ग्राहकी का तौर- तरीका और खानपान सेटर में व्यंजन बदले-बदले रहेंगे। इस बार मेला सर्दी की बजाय गर्मी में लग रहा है इसलिए ठंडे खाद्य व पेय पदार्थों की मांग को देखते हुए इनके स्टॉल ज्यादा लग रहे हैं। जो रेस्त्रां अपने पारंपरिक खाने के लिए मेले में पहचाने जाते हैं वे इस बार मौसम के मुताबिक मेन्यु में बदलाव करने जा रहे हैं। यही नहीं इस बार सैलानियों की भीड़ दोपहर में नहीं बल्कि शाम को पहुंच रही है। दरअसल, दिन में धूप के कारण मेले में घूमना मुश्किल है। आने वाले दिनों में ये तपिश अधिक बढ़ेगी। इसी हिसाब से दुकानदार भी तैयारियां कर रहे हैं। कई दशक से मेले में स्टॉल लगा रहे हरिद्वार चाट भंडार के संचालक ने बताया कि गर्मी बढऩे के साथ दूध की जगह मेरठ की कुल्फी चालू होगी। गाजर की कमी होने लगी है इसलिए कुछ दिन में हलवा पराठा शुरू करेंगे। इसमें सूजी का हलवा व मैदा का पराठा दिया जाएगा। हर साल मेले में सॉटी के 300 से 350 स्टॉल अलग- अलग जगहों पर लगते हैं, लेकिन इस बार इनकी संया 500 से ज्यादा होने वाली है। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार अब तक 480 लोग सॉटी कॉर्नर की अनुमति ले चुके हैं। आइसक्रीम, सोडा सेंटर, कोल्ड ड्रिंक और जूस स्टॉल के लिए भी कई आवेदन आ रहे हैं। कश्मीरी सेटर में दिल्ली व कश्मीर के व्यापारी दुकानें तैयार कर रहे हैं। ये कारोबारी मूलत:गर्म कपड़े लेकर आए हैं लेकिन मांग के हिसाब से ये लोग गर्मी वाले कपड़े भी बेचेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









