सड़कों पर उतरे परिवहन आयुक्त, दो ओवरलोड बसें की जप्त

Feb 18 2021

ग्वालियर। प्रदेश के सीधी जिले में हुए बस हादसे में आधा सैकड़ा के करीब जाने जाने के बाद गुरुवार को परिवहन आयुक्त अमले के साथ सड़कों पर आए और पनिहार टोल नाके के पास चेकिंग कर दो ओवरलोड बसे जप्त की है।
इन बसों में क्षमता से ज्यादा सवारी भरी हुई थी। बसों को जप्त कर पनिहार थाना पुलिस की निगरानी में सौंपकर उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की जा रही है। वहीं परिवहन आयुक्त की कार्रवाई का पता चलते ही हाइवे पर दौड़ रही बसों के पहिए थम गए।
परिवहन आयुक्त मुकेश जैन गुरुवार की सुबह से ही परिवहन अमले के अफसरों और कर्मचारियों के साथ पनिहार टोल नाके के पास पहुंचे और बसों को रोककर उनकी फिजीकल चेकिंग की। जिस बस में क्षमता से अधिक सवारी मिली उन्हें साइड़ में खड़ा करा दिया। चेकिंग के दौरान दो बसें यात्रियों से ठसाठस भरी मिली, जिन्हें परिवहन अमले ने कार्रवाई करते हुए पनिहार थाने भिजवा दिया। चेकिंग के दौरान परिवहन आयुक्त मुकेश जैन के साथ एआरटीओ रिंकू शर्मा सहित परिवहन व आरटीआई सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
 दस्तावेज भी किए चेक
चेकिंग के दौरान परिवहन अमले ने बसों के अलावा अन्य लोडिंग वाहन जो मानकों से क्षमता से अधिक वजन लेकर सड़कों पर दौड़ रहे थे, उनको भी रोककर उनका वजन धर्मकांटे पर करवाया।