छंटने लगे बादल, साफ होने लगा मौसम

Feb 18 2021

ग्वालियर। चार दिन पहले उारी और नीचे की तरफ से आ रही दक्षिणी हवाओं के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई थी। इस वजह से ग्वालियर अंचल के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी। कहीं-कहीं ओले भी गिरे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह सिस्टम अब विदर्भ और छत्तीसगढ़ की तरफ खिसक गया है। इस वजह से बादल छंटने लगे हैं और मौसम साफ होने लगेगा। 
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश पर हो रहे विपरीत हवाओं के टकराव के कारण बंगाल की खाड़ी से बड़ पैमाने पर नमी आ रही थी। इस वजह से बादल छाए हुए थे और बारिश हो रही थी। यह सिस्टम छत्तीसगढ़-विदर्भ की तरफ खिसक गया है। इससे वातावरण में नमी कम होने लगी है। इस वजह से गुरूवार सुबह से बादल छंटने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि अभी भी छत्तीसगढ़ से लगे पूर्वी मप्र में बारिश के आसार बने हुए हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बारिश होने से मौसम में थोड़ी ठंडक घुल गई थी। लोग गर्म कपड़ों से परहेज कर रहे हैं।