मछली पालन केंद्र समेत अन्य कब्जों से जमीन कराई मुक्त
Feb 18 2021
ग्वालियर। सालों से सरकारी जमीन पर तालाब बनाकर एक बदमाश मछली पालन केंद्र चला रहा था। प्रशासन ने तालाब को निगरानी में लेकर करोड़ों की 10 बीघा जमीन को मुक्त कराया है। भू माफिया के खिलाफ प्रशासन सख्त होता जा रहा है।
एसडीएम अनिल बनवारिया ने बताया कि एंटी माफिया अभियान के तहत सूचना आई थी कि गिरवाई क्षेत्र में 10 बीघा सरकारी जमीन पर दबंग जबर सिंह लोधी पुत्र रामस्वरूप लोधी ने कब्जा किया हुआ है। कब्जा की गई सरकारी भूमि पर वह तालाब बनाने के बाद मछली पालन केन्द्र व एक ईंट भट्टा चला रहा है। शिकायत पर जांच के बाद एंटी माफिया मुहिम के तहत पुलिस और प्रशासन की टीम यहां पर पहुंची। यहां बने आठ मछली पालन केन्द्र पर कार्रवाई कर दस बीघा जमीन मुक्त कराई। फिलहाल जमीन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









