यातायात के नियमों का पालन करें खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें: पांडेय
Feb 18 2021
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं यातायात पुलिस ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 32 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन विगत कई दिनों से चल रहा था इसके तहत शहर में विभिन्न आयोजन आयोजित किए जा रहे थे इस आयोजन की सपूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि आज के इस पुरूस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय ने पुरूस्कार वितरण किये।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन खुद करें और दूसरों को भी सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने का आग्रह करें इस आयोजन के अन्तर्गत बच्चों के लिए भी यातायात सुरक्षित कैसे हो पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा यातायात सुगम के लिए स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया इसमें कऱीब 200 बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया था इस आयोजन में विजेता उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया इसमें करीब 15 बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाले 16 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा विशेष सहयोग के लिए भी संस्था के सदस्यों को समानित किया गया।
आज के इस आयोजन में मुख्य रूप से उप पुलिस अधीक्षक यातायात पुलिस आर एन त्रिपाठी नरेश अन्नोटिया, विक्रम कनपुरिया एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय क_ल उपस्थित थे। इस अवसर पर यातायात निरीक्षक बैजनाथ प्रजापति, सूबेदार हिमांशु तिवारी, सूबेदार नीरज सिंह सिकरवार, सूबेदार अनुपम भदौरिया, सूबेदार प्रबल यादव, सूबेदार सोनम पाराशर, उप निरीक्षक एससी त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राम-लखन, आरक्षक नरेंद्र राणा, सुनील कुमार, धन सिंह, मनोज शर्मा, सिघमन, सोनू , महेन्द्र शर्मा, ब्रजेश, है बिशेष सहयोग के लिए अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता में विजेता उप विजेता इस प्रकार रहें वर्ग ए में प्रथम पुरस्कार नंदिनी शर्मा द्वितीय पुरस्कार प्रियांशी कुशवाहा तृतीय पुरस्कार हिमांशी राजोरिया सांत्वना पुरस्कार प्रियंका पंजवानी भरत तोमर दीपिका पंजवानी आयुषी गोयल को दिया गया।
वर्ग बी में प्रथम पुरस्कार विकास राजे द्वितीय पुरस्कार विशाल आर्य तृतीय पुरस्कार विजय वर्मा को दिया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में विजेता उप विजेता इस प्रकार है। प्रथम पुरस्कार नंदिनी शर्मा द्वितीय पुरस्कार दिव्यांशी कुशवाहा, तृतीय पुरस्कार क्रिशमा कुशवाहा ,सांत्वना पुरस्कार अर्पिता दीक्षित, आस्था सक्सेना, वर्ग बी में प्रथम पुरस्कार अजिला कुमारी द्वितीय पुरस्कार मुस्कान बत्रा को दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









