रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या के विरोध में बजरंग दल ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
Feb 17 2021
ग्वालियर। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने दिल्ली में कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में बजरंग दल ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम द्वारा एडिशनल एसपी को हुजरात कोतवाली में एक ज्ञापन सौंपा। इससे पहले बजरंग दल कार्यकर्ता महाराज बाडे पर एकत्रित होकर बैनर झण्डे लेकर रैली के रूप में हुजरात कोतवाली पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं ने हत्याकांड के आरोपियो को फांसी की सजा देने की मांग की। वही राष्ट्रपति के नाम जिला लश्कर एडिशनल एसपी सतेन्द्र तोमर को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर सीएसपी आत्माराम शर्मा मौके पर उपस्थित थें।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा ने कहा कि जिहादियों ने योजना बनाकर रिंकू शर्मा की हत्या की है। जिसकी भरसक निंदा करते है। भगवान श्रीराम का काज इन्हें पच नही रहा है। यह कितना भी कुछ भी कर ले लेकिन राम का भक्त रूकेगा नहीं। उन्होंने कहा कि रिंकू शर्मा के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी तथा 1 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता दी जाए। वही इस केस की फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनबाई की जाए।
विरोध प्रदर्शन करने वालो में मनोज गोडिय़ा, पप्पू राठौर, मनोज रजक, मुकेश गुप्ता, कृष्णकुमार रावत, रविराज लुढेले, शेरू भाई हरनन्द, जगदीश चौहान, राजू गोस्वामी, नीरज ऊचिया, गोलू सैन, रंजीत रजक, धनराज थनवार, गजेन्द्र दिसौरिया, राकेश बघेल, विपिन झॉ, विजय कन्नौजिया, शंकर शाक्य, नरेश बगबईया, मनोज विश्वकर्मा, रवि जैन, चेतन मीणा, अविनाश जगताप, राकेश कुशवाह, दीपक यादव, विनोद राठौर, कपिल भार्गव, वीर सिंह गौड आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









