कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

Feb 17 2021

ग्वालियर। अचलेश्वर महादेव मां शक्ति मंदिर की स्थापना के 19 वर्ष पूर्ण होने पर आठ दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन गुरुवार 17 से 24 फरवरी तक तिकोनिया पार्क विनयनगर पत्रकार कॉलोनी में किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ किया गया।