सुबह से चटक धूप ने निकाला पसीना
Feb 17 2021
ग्वालियर। महज 24 घंटे में ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां कल ओले और बरसात ने लोगों को सहमा दिया था, वहीं गुरुवार सुबह से ही चटक धूप ने पसीना निकालने का काम किया। गर्मी की चुभन के चलते लोगों को फिर गर्म कपड़े खूंची के हवाले करने पड़े। जैसे-जैसे दिन चढ़ा पारे ने भी बांहे चढ़ानी शुरु कर दी, ऐसे में 11 बजे से पहले ही दोपहर का अहसास तो हुआ ही, साथ ही तेज गर्मी के कारण धूप में कुछ पल रुकना भारी पड़ गया। लोग छांव तलाशते दिखाई दिए। रात को भले ही तेज हवा ने जगह बनाई, लेकिन इनमें ठंडक का अभाव था, जिससे रात के वक्त हल्की बेचैनी भी महसूस हुई। न्यूनतम पारा 12 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
मौसम विभाग का कहना है कि आज फिर बादल छा सकते हैं, लेकिन ओले और बरसात की संभावना नहीं है, बल्कि दिन और रात के पारे में और इजाफा होगा, जिससे गर्मी का असर बढ़ जाएगा, दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा, जिससे बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी भी होगी, लेकिन सर्दी की वापसी अब संभव दिखाई नहीं दे रही, बल्कि बंगाल की खाड़ी से तेजी से बढ़ रही नमी के कारण गर्माहट के चलते हवा में शीतलता नहीं घुल सकेगी, कल से आज तक पूरे दस प्रतिशत का इजाफा नमी में हुआ है।
उधर राजस्थान से मप्र तक बन रही द्रोणिका का असर भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
पंखे के स्विच ऑन, ठंडे पानी की मांग बढ़ी
दोपहर को तेज गर्मी के कारण जब पसीना टपका तो फिर लोगों को हल्की स्पीड में पंखे ऑन करने पड़े। उधर दुकानों पर भी साधा्रण पानी की बोतलों और पाउच में शीतल पानी की मांग बढ़ गई। जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो गया। मौसम के सामान्य होते ही लोगों को भी ठिठुरन से मुक्ति मिल गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









