चोरों ने गृहस्वामी पर ठोका फायर

Feb 16 2021



ग्वालियर। चोरी करने आए चोरों ने गेट का ताला तोडऩा शुरू किया तो गृहस्वामी ने उसे टोका तो चोरों ने गृहरूस्वामी पर फायर ठोक दिया। घटना महाराजुपरा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी रनवीर सिंह पुत्र सूरत राम गुर्जर मूल रूप से ढोगरपुर के रहने वाले है। वे खाना खाकर अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे के लगभग उन्हें गेट पर आवाज सुनाई दी तो वह बाहर पहुंचे तो देखा कि कुछ चोर ताला तोड़ रहे है। तालातोड़ते चोरों को देखकर उन्होंने उन्हें टोका तो चोरों ने कट्टा निकालकर फायर ठोक दिया। चोरों ने उन्हें देखते ही उनको निशाना बनाकर एक के बाद एक दो फायर किए। गोली चलते देखकर वह घर में अंदर छिप गए और इसी बीच चोर भाग निकले। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है