पुलिस ने सटोरिया दबोचा

Feb 16 2021



ग्वालियर। सड़क पर खड़े होकर वाट्सएप पर सट्टा लगवा रहे एक सटोरियो को कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सराफा बाजार से पकड़ा है। पकड़े गए सटोरिया से पुलिस को नगदी व हिसाब भी मिला है। पुलिस ने पकड़े गए सटोरिया के खिलाफमामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी राजीव गुप्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सराफा बाजार में दो सटोरिया वाट्सएप पर सट्टा लगवा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम को तस्दीक व कार्रवाई के लिए पहुंचाया। जहां पर दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे। जिन्हेें पकड़कर पूछताछ की तो उससे सट्टा पर्ची और नगदी बरामद की। साथ ही पता चला कि पकड़े गए युवक वाट्सएप पर सट्टा लगवाता है। पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सोनू अग्रवाल पुत्र रामस्वरूप अग्रवाल निवासी नई सड़क तथा विक्की खान बताए है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है