हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
Feb 16 2021
ग्वालियर। हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। हादसा गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का है। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि वह किस वाहन की चपेट में आने से घायल हुआ था। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि गदाईपुरा निवासी राधा मोहन राठौर पुत्र हरचरण राठौर कुछ दिन पहले गोला का मंदिर इलाके में पैदल जा रहे थे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल राणा मोहन को अस्पताल भर्ती कराया था। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक का शव पीएम हाउस भेज दिया है।
फांसी लगाकर महिला ने दी जान
उटीला थाना क्षेत्र के बिजकपुर निवासी 32 वर्षीय ममता गुर्जर पत्नी परशुराम गुर्जर ने बीते रोज अपने कमरे में फांसी लगा ली। उसे फांसी पर झूलते देखकर परिजन उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। सुबहमृतका ममता के परिजन जब पीएम हाउस पर पहुंचे तो उन्हें मृतका के पैर पर कट का निशान तथा शरीर पर चोटों के निशान मिले तो उन्होंने मारपीट के आरोप लगाए हैं। मृतका के देवर जण्डेल सिंह का आरोप है कि जब पीएम हाउस में शव रख दिया था तो चोट कैसे आई
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









