टीका लगवाने पहुंचे फ्रंटलाइन वर्कर
Feb 16 2021
ग्वालियर। टीकाकरण के दूसरे चरण के अभियान में ऑफलाइन प्रक्रिया शुरु करने के बाद टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या बढऩे से टीकाकरण का प्रतिशत भी बढ़ा है। फ्रंटलाइन वर्करों को शतप्रतिशत टीका लग सके इसके लिए दूसरे चरण को दो दिनों के लिए बढ़ाया गया है। जिसके तहत टीका करण के लिए बनाए गए 22 टीकाकरण सेंटरों पर टीका लगवाने के लिए लाभार्थी पहुंचना शुरु हो गए थे।
सनद रहे कि फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाने का दूसरा चरण आठ फरवरी से शुरु किया गया था। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ आर के गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण के दूसरे चरण के अभियान के तहत तीन हजार फं्रटलाइन वर्करों को टीका लगवाने के लिए उनके संबंधित सेंटरों पर टीका लगवाने के लिए बुलाया गया है। डॉ.गुप्ता ने बताया कि अब ऐसे लोग भी टीका लगवा सकते है जिनके पास एसएमएस नहीं पहुंच सका है वे भी ऑफलाइन दी गई सुविधा के तहत नाम सूची मेंं जुड़वा कर टीका लगवा रहे हैं।
टीकाकरण के लिए जेएएच में सात सेंटर व अन्य अलग-अलग सेंटरों पर टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। अधिकांशत: नगर निगम कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा जबकि दूसरे चरण के आखिरी राउण्ड यानि 17 फरवरी को पुलिस व राजस्व अमले से जुड़े लोगों को टीका लगाया जाएगा। ऐसे स्वास्थ्य कर्मी जो पहले चरण में किसी कारणवश: टीका नहीं लगवा सके थे ऐसे लाभार्थियों को अब बीस फरवरी को आयोजित मॉपअप राउण्ड में टीका लगाया जाएगा। जिससे इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए कोई भी स्वास्थ्य कर्मी टीका से वंचित नहीं रह सके
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









