रेल में छूट के लिए सांसद को दिया ज्ञापन
Feb 16 2021
ग्वालियर। शासन द्वारा अधिमानय पत्रकारों को रेलवे यात्रा में प्रदान की जाने वाली पचास प्रतिशत छूट को दोबारा शुरु किए जाने को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संस्था का प्रतिनिधि मंडल ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर से मिला और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया की अधिमान्य पत्रकारों को लंबे समय से रेलवे यात्र में पचास प्रतिशत की छूट का लाभ मिलता रहा है। पिछले समय में कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार ने इस सुविधा को स्थगित कर दिया था। चूंकि अब हालात सामान्य हो चुके हैं और विविध क्षेत्रों में अनलॉक की प्रक्रिया लागू हो चुकी है। ज्ञापन में शेजवलकर से अनुरोध किया गया है की वे पत्रकारों को प्राप्त इस सुविधा को पूर्ववत प्रारंभ कराए जाने को लेकर रेलमंत्री से चर्चा करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









