पानी के अभाव में सूख रही है गेहूं की फसल दोआव नहर हुई बंद, पानी न मिलने से किसानों में नाराजगी
Feb 16 2021
भितरवार। विकासखंड के अंतर्गत आने वाले लगभग एक दर्जन गांवों के किसानों की फसलों को सिंचित करने के लिए मोहनी सागर से निकली दोआव नहर पिछले दिनों से बंद है। जिससे पैदा हुए पानी के अभाव में किसानों की गेहूं की फसल सूख रही है। जिसे देख अन्नदाता किसानों ने संबधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराते हुए नहर खोलने की मांग की। लेकिन आज तक कोई सुनबाई नहीं हुई। जिससे किसानों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी का माहौल पैदा हो गया है। जानकारी के अनुसार सात दिन से दोआब नहर बंद है। जिससे विकासखंड के ग्राम गोहिंदा, बांसौडी, मछरिया, बसई, बामरौल,सांखनी, झाउ, खडीचा, पवाया, गोंधारी सहित अन्य गांवों के किसानों की खड़ी गेहूं की फसल पानी के अभाव में सूख रही है। इन गांवों के किसान नरेंद्र पाराशर, ज्ञानसिंह बघेल, नरेश बघेल, रामेश्वर रावत, सीताराम जाटव, बलराम जाटव,राजेन्द्र पाठक ने बताया कि नहर बंद होने से सूख कर बर्बाद हो रही गेहूं की फसल को देख जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों से नहर खोलने की मांग की गई। लेकिन उन्होंने कोई सुनबाई नहीं की। किसानों का कहना है। कि सरकार किसानों के हित में खडी होने की बातें करती है। लेकिन धरातल पर देखा जाए तो किसानों की कोई सुनबाई नहीं होती। वहीं नाराज किसानों ने चेतावनी देते हुए कहाकि जल्द से जल्द दोआव नहर में पानी छोडा गया तो किसान प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के लिए विवश होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









