भोजपुरी मेगास्टार रवि किशन नजर आएंगे एण्डटीवी की आगामी क्राइम सीरीज ‘मौका-ए-वारदात‘ में!
Feb 15 2021
भोजपुरी मेगास्टार रवि किशन जल्द ही एण्डटीवी की आगामी क्राइम सीरीज ‘मौका-ए-वारदात‘ में नजर आयेंगे। रविराज क्रिएशन, हेमंत प्रभु स्टूडियोज, एंड आई प्रोडक्शन और स्पेसवॉकर फिल्म्स द्वारा निर्मित, मौका-ए-वारदात का प्रसारण वीकडेज में किया जायेगा। इसमें रहस्यमयी अपराधों के मामलों की ऐसी कहानियां दिखाई जायेंगी, जिससे दर्शकों का दिमाग भी चकरा जाएगा। निश्चित रूप से ये लोगों को इस बात पर विश्वास करने के लिए मजबूर कर देगा कि वास्तविकता कल्पना से अलग होती है।काफी समय से टेलीविजन से दूर रहने के बाद, रवि किशन एक बार फिर वापसी करने को लेकर उत्साहित हैं। इस शो के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मैं इसमें आपको कई अलग-अलग आपराधिक मामलों की झलकियां देते हुए नजर आऊंगा। ये सभी मामले वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित हैं। इन्हें सबकी सोच से परे, अकल्पनीय अपराधों के जरिये दिखाया जायेगा। इसकी अलग-अलग कहानियों में इसके रहस्य, दृष्टिकोण और कार्यप्रणाली को दर्शाया जाएगा। क्राइम सीरीज ने मुझे हमेशा अपनी तरफ आकर्षित किया है क्योंकि मुझे वो दिलचस्प लगते हैं और उनसे कुछ जानकारी भी मिलती है। इससे मुझे आसपास हो रहे अपराधों के बारे में पता चलता है और यह जानने में मदद मिलती है कि हम किस तरह और भी सजग, जागरूक एवं सतर्क रह सकते हैं। इस जोनर के कई और शोज भी हैं, लेकिन मौका-ए-वारदात मेरे लिए सबसे अलग है। कॉन्सेप्ट को डिटेल्स में समझने के बाद, मुझे पता चला कि इस शो में विश्वास से परे एक अलग और अविश्वसनीय अपराध की कहानियों की एक अलग तरह की अवधारणा थी जो दर्शकों को यह जानने के लिए मजबूर करेगी, ये हुआ तो कैसे हुआ? क्राइम शो देखते समय लोगों का सबसे महत्वपूर्ण पॉइंट होता है कि ये कैसे हुआ, किसने किया और अब आगे क्या होगा, लेकिन यह शो लोगों को ‘यह किसने किया के बजाय, यह कैसे हुआ‘ पूछने के लिये प्रेरित करेगा। मुझे इस सीरीज पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि हमने इसे बहुत मेहनत से तैयार किया है। मैं निश्चित रूप से चाहता हूं दर्शक हमें इसी तरह अपना प्यार और सपोर्ट देते रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









