कमला सिंह वेलफेयर ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान
Feb 15 2021
ग्वालियर। कमला सिंह वेलफ़ेयर फाउंडेशन ग्वालियर द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान ब्रह्माकुमारीज माधौगंज लश्कर ग्वालियर में सपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में संत गोपाल शरणम भागवता चार्य, डॉ बी के गुरुचरण भाई, बी के प्रह्लाद भाई उपस्तिथ थे।
मुख्य उदबोधन में आदर्श दीदी ने मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है परंतु यह ईश्वरीय सत्संग और सानिध्य से ही प्राप्त होती है अत: हमें परमात्मा का ध्यान करना चाहिए। हम सब एक चैतन्य शक्ति आत्मा है जो इस शरीर में भृकुटि के बीच बिराजमान है। आत्मा जब तक शरीर मे है तब तक शरीर का असित्व है, आत्मा अजर अमर अविनाशी है और हम सब सर्वशक्तिमान निराकार ज्योतिस्वरूप परमात्मा शिव की संतान है। नित प्रतिदिन उन्हें याद करने से हम हर समस्या का समाधान कर सकते है और जीवन को सुंदर ढंग से जी सकते है। विशिष्ठ अतिथि के रुप मे सन्त गोपाल शरणम जी ने कहा मनुष्य का जीवन परमार्थ से ही सफल होता है। हमें सबके हितार्थ कार्य करना चाहिए। कोरोना हमारे धैर्य की परीक्षा थी जिसे हमने धैर्यता पूर्वक दी। आगे भी एक जुट होकर ऐसे ही कार्य करते रहें अपने उद्बोधन की शुरुआत एक श्लोक से करते हुए सबके लिए मंगल कामनाएं दीं। जीवन मे चुनोतियों का सामना कैसे करे इस विषय पर बी के प्रह्लाद भाई ने अपनी बात रखी उन्होंने कहा खुश रहकर अपने चेहरे की मुस्कान कायम रखते हुए हम बड़ी से बड़ी विपदा का सामना कर सकते हैं।
यह सृष्टि एक रंगमंच है हम सब इसमें अभिनय करता है। हर व्यक्ति इस सृष्टि पर अपना सुन्दर पार्ट बजा रहा है हमें अपने पार्ट को सुंदर बजाना है दूसरे के पार्ट को देखकर दु:खी नहीं होना है। जीवन में हमें जो चाहिए वह देना प्रारंभ करें तो वह स्वत: ही हमारे पास आयेगा। खुशी चाहिए तो पहले खुशी दें, सम्मान चाहिए तो पहले सम्मान दें, और आप दे तभी सकेंगे जब आपका मन उस परमपिता परमात्मा से जुड़ा होगा। इसके लिए प्रतिदिन थोड़ा समय अपने लिए निकाले और परमात्मा को सच्ची दिल से याद करें।
इसके साथ ही डॉ गुरचरण भाई ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन दिया और कहा कि कोरोना काल के इस कठिन दौर में जिन लोगो हिमत रखकर मानव सेवा के लिए कदम आगे बढ़ाया उन्होंने मानव होने का स'चा परिचय दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि सदैव सभी श्रेष्ठ मार्ग पर चलते रहें और एक दूसरे की सहयोग देते रहें।
अतिथियों का स्वागत संस्था उपाध्यक्ष अक्षय सिंह ने बेज लगाकर किया। ब्रह्माकुमारीज बहनों ने सभी का स्वागत तिलक लगाकर पुष्प गुच्छों से किया आभार मृदुला परिहार ने माना। संस्था सचिव आशा सिंह ने सभी समानित कोरोना योद्धाओं को ह्दय से नमन करते हुए उनका अभिनन्दन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









