प्रो. संगीता शुक्ला को लाइफ टाइम गोल्डन अचीवमेंट अवार्ड के लिए चुना

Feb 15 2021

ग्वालियर। प्रो संगीता शुक्ला, कुलपति, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर को जीव विज्ञान के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय कार्य के लिए लाइफ टाइम गोल्डन अचीवेमनेट अवार्ड के लिए चुना गया है, यह अवार्ड उन्हें भारत रत्न पलिशिंग हाउस नई दिल्ली के द्वारा दिया जा रहा है, प्रोफ संगीता शुक्ला के साथ डॉ हर्षवर्धन, हेल्थ मिनिस्टर ऑफ़ इंडिया, मनीष सिसोदिया, उप मुख्यमंत्री, डॉ.नरेश त्रेहान चेइफ़ कार्डिओवास्कुलर सर्जन, एस-सीबीआई डायरेटर जोगिन्दर सिंह,डॉ डेका डीन, श्रीमती सुमित्रा सिंह, स्पीकर ऑफ़ राजस्थान को संस्था द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने इस अवार्ड के लिए भारत रत्न पलिशिंग हाउस नई दिल्ली, जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा मिले सहयोग और गुरुजनो को धन्यवाद दिया।