आश्रम पर धूमधाम से मना मातृ-पितृ पूजन दिवस

Feb 15 2021

 ग्वालियर। आश्रम शिवपुरी लिंक रोड ग्वालियर पर 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के एवज मैं मातृ पितृ पूजन दिवस धूमधाम से मनाया गया।यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी। आश्रम में भारी संख्या में पधारे साधक माता पिता की पूजा अर्चना भाव पूर्वक कर रहे बच्चों का दृश्य देखते ही बन रहा था। पूजन दिवस के प्राभ में संस्कारित बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी भक्तों का मन मोह लिया। बच्चों ने माता पिता की विधिवत पूजन कर माल्यार्पण कर चरण वन्दन किया। ततपश्चात भावपूर्वक मंगल आरती कर प्रदक्षिणा की। अश्रुपूरित माता पिता बक्ष्चों को आशीर्वाद देते दिखाई पड़ रहे थे। इस पुनीत अवसर पर आश्रम में भक्तों द्वारा आशारामायण पाठ एवम ऑडियो वीडियो सत्संग का आयोजन भी किया गया। समापन पर व्यास पीठ पर पूज्य गुरुदेव के विग्रह फोटो की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रजेन्द्र सिंह जादौन, अशोक सिंह चौहान आरएसएस प्रचार प्रमुख, मुनेन्द्र कुशवाह संघ कार्यवाह रहे। उसके बाद शुरू हुई वहां संकीर्तन यात्रा जो कि गुड़ा गुड़ी नाका, आम खो, अचलेश्वर मंदिर, पाटनकर बाजार,बाड़ा, जीवाजीगंज, बहोड़ापुर, शिंदे की छावनी, फूलबाग, हजीरा, गोले का मंदिर, मुरार, थाटीपुर सिटी सेंटर होते हुए आश्रम पर समाप्त हुई। वाहन यात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शहर भर से भक्तों की सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई थी। विशेष रूप से शामिल होने वालों में श्री योग वेदांत समिति के पदाधिकारियों में श्रीकांत शर्मा, परशुराम भदौरिया, बीपीएस सेंगर, महेंद्र कुशवाह, रामेंद्र भदौरिया, आरजी चौरसिया, महिला मंडल की श्रीमति कल्पना शर्मा, कुसुम चन्देल, कविता बहन, गीता भार्गव इत्यादि है। मनीष तोमर, हितेश, जयंत नागपाल, मनु, गोविंद राठौर आदि ने भी सहभागिता निभाई।