वॉटर कैनन की मदद से महिलाओं को खदेड़ा, 20 लोग घायल , सड़क, बिजली, पानी और महंगाई का विरोध जताने पहुंचे थे
Feb 15 2021
ग्वालियर। सड़क, बिजली, पानी व महंगाई के विरोध में सोमवार दोपहर नगर निगम कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जब महिलाओं ने मोर्चा संभाला, तो पुलिस ने उन्हें खदेडऩे के लिए वॉटर कैनन से पानी फेंका। पुलिस के धक्का-मुक्की करने और डंडा चलाने से नाराज कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने डंडे भी चलाए, जिससे 15 से 20 लोग घायल हो गए।
प्रदेश में लगातार घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल महंगा हो रहा है। सड़कों की हालत खराब है। नगर निगम के पास स्ट्रीट लाइट की जिम्मेदारी है, लेकिन लाइट्स नहीं जलती हैं। इस कारण महिलाओं के साथ वारदातें बढ़ रही हैं। लगातार हो रही घटनाओं पर कांग्रेस ने सोमवार दोपहर में नगर निगम दफ्तर पर हल्ला बोल प्रदर्शन का ऐलान किया था। प्रदर्शन कांग्रेस नेत्री रश्मि पवार के नेतृत्व में रखा गया था। कहा गया था कि नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देने के बाद कांग्रेस जंगी प्रदर्शन करेगी।
कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
तय कार्यक्रम के दौरान 100 से 150 कार्यकर्ता रश्मि पवार के नेतृत्व में नगर निगम दफ्तर की ओर बढ़े, लेकिन दफ्तर से 100 मीटर दूर तरण पुस्कर के पास ही पुलिस ने बैरीकेड्स लगा दिए थे। बैरीकेड्स देखकर कांग्रेसी बौखला गए। पहले रास्ता रोकने पर बहस हुई। इसके बाद कांग्रेसियों ने बैरीकेड्स को धक्का देकर आगे जाने का प्रयास किया। पुलिस ने समझाया, लेकिन कांग्रेसी बैरीकेड्स पर चढ़कर आगे जाने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठियां चलाना शुरू कर दीं। सड़क पर उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान किसी ने बहस की, तो उसे हिरासत में ले लिया गया। उस समय तो कांग्रेसी भाग गए, लेकिन पांच मिनट बाद फिर एकत्रित हो गए। इस बार महिला नेता और कार्यकर्ता आगे थीं। जिस कारण पुलिस लाठी नहीं चला सकी। बैरीकेड्स पर महिलाएं चढ़ गईं।
वॉटर कैनन से खदेड़ा
जब महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता बैरीकेड्स पर चढ़ गईं, तो पुलिस ने वॉटर कैनन का उपयोग किया। पानी की तेज धार से बैरीकेड्स पर चढ़े लोग नीचे गिरे और चले गए। करीब एक घंटे तक यह हंगामा चला। इस कारण नगर निगम में रोज के काम से आने वाले लोगों को परेशानी भी हुई।
यह हैं मौजूद
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बालेंदु शु?ला, कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, चंद्रमोहन नागौरी, सुनील शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रुचि राय गुप्ता, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे, सीमा समाधिया, बीनू जायसवाल सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









