28 कन्याओं के विवाह के लिए दी सहायता
Feb 14 2021
ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने 28 परिवारों को कन्याओं के विवाह हेतु ललितपुर कॉलोनी कार्यालय में आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि कन्यादान ही महादान हैं, उन्होने कहा कि मेरा हर संभव प्रयास रहता है कि गरीब, पीडित, शोषित वर्ग की भलाई के लिए अग्रणी भूमिका निभाई जाए और उसमें मैं सफल भी रहा हंू। जब भी इन वर्गों को चाहे पारिवारिक विवाह का कार्यक्रम हो, चाहे बीमार पीडि़त हो सभी वर्गों का सहयोग किया जा रहा है। डॉ. सिकरवार ने इन 28 परिवारों को सहायता राशि भेंट करते हुये भरोसा दिलाया कि आपका भाई आपकी सेवा के लिए जीवन भर समर्पित रहेगा।
इन परिवारों ने डॉ. सिकरवार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधायक डॉ. सिकरवार के साथ डॉ. कमलेश इन्दौरिया, अवधेश कौरव, सुनील रमपुरिया, जहान सिंह तोमर, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, महेश कुशवाह, विनोद साहू, हिमांशु कीकन, अंकित कट्ठल आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









