निगमायुक्त ने शहर को स्वच्छ रखने की दिलाई शपथ

Feb 14 2021

ग्वालियर। स्वच्छता जागरूकता अभियान के लिए रविवार को बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है आज से इस अभियान में जुड़ रहे सैकड़ों की संख्या में युवा एवं नारी शक्ति के साथ आने से अब ग्वालियर शहर में स्वच्छता की लहर चलेगी और तेजी से इसके परिणाम देखने को मिलेंगे।
युवा शक्ति दुकानदारों को वह घर-घर में जाकर आम जनों को सूखा हुआ गीला कचरा अलग अलग करने एवं सड़क पर कचरा ना फेंकने सहित अन्य जानकारियां देंगे एवं उनसे सहयोग की अपील करेंगे तो निश्चित ही शहर के नागरिक इस अभियान से जुड़ेंगे।
उक्त आशय के विचार नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने रविवार को महाराज बाड़े से प्रारंभ किए गए स्वच्छता जागरूकता अभियान के शुभारंभ अवसर पर सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाकर व्यक्त किए। स्वक्ष्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारियों को देते हुए निगम द्वारा शहर भर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं इस अभियान में सभी वर्गों की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से जागरूकता अभियान शहर में चलाया जा रहा है जिसके तहत रविवार को माधव कॉलेज के एनएसएस प्रभारी डॉक्टर संजय पांडे के नेतृत्व में एनएसएस के 100 से अधिक युवाओं एवं जैन महिला परिषद की प्रोफेसर विनीता जैन के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने स्वच्छता जागरूकता अभियान में भागीदारी की।
कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त नरोाम भार्गव, मुकुल गुप्ता, नोडल अधिकारी एसबीएम केशव सिंह चौहान, पवन दीक्षित सहित बड़ी संख्या में वार्ड मॉनिटर एवं क्षेत्र अधिकारी व अन्य अधिकारी व समाजसेवी उपस्थित रहे।