सखी संगिनी महिला ग्रुप ने एतिहासिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया

Feb 14 2021

ग्वालियर। सखी संगिनी महिला गुप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ द्वारा सभी सदस्यों के लिए वैलेंटाइन डे व पिकनिक का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों को ग्वालियर के एतिहासिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया जिसमें शनिचरा, मितावली पदावली और वटेशर मे भोले नाथ के दर्शनीय स्थलों की सैर की। हमारे देश में भी पडावली के चौसठ योगिनी मंदिर जैसी धरोहर है जिसको देख कर दिल्ली का संसद भवन  का निर्माण हुआ। साथ ही वहां सदस्यों ने कई सर्प्राईज गेम भी खेले।
जिसमें वैलेंटाइन डे गेम में अलका गुप्ता प्रथम, रेखा सिघल दुतीय,     माधवी मंगल तृतीय, व पासम पाई गेम में बरखा नामदेव प्रथम, सुनीता  गोयल दुतीय, नूपुर गोयल तृतीय रही। इसमें संस्थापक अध्यक्ष ममता गोयल, अध्यक्ष सीमा मिलत, सचिव आशा लामवा, कोषाध्यक्ष हेमलता  जादौन रही। संयोजिका नीलम मंगल, हिमानी गोयल आदि उपस्थित रहे। सभी विजेताओं को गिफ्ट भी दी गई।