नकली नोट खपाने आया, एसटीएफ ने पकड़ा , युवक से साढ़े तीन लाख रुपए हुए बरामद

Feb 13 2021

ग्वालियर। भिण्ड से नकली नोट खपाने आए एक युवक को एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर कंपू थाना क्षेत्र के आमखो से शनिवार को पकड़ा है। पकड़े गए युवक की तलाशी में उससे साढ़े तीन लाख रुपए के नकली नोट बरामद हुए है। एसटीएफ टीम पकड़े गए युवक से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की जानकारी जुटाने में लग गई है।
एसटीएफ थाना प्रभारी चेतन बैस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक नकली नोट लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम को अलर्ट किया गया और एसटीएफ की टीम ने संदेह के आधार पर एक युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। एसटीएफ टीम ने पीछा कर उसे पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से साढ़े तीन लाख रुपए नकली बरामद हुए है। पूछताछ में पता चला है कि पकड़ा गया युवक भिण्ड का रहने वाला है। 
गिरोह की जानकारी में जुटी एसटीएफ
पकड़े गए युवक से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह यह नकली नोट कहा से लाया था और उसके इस रैकेट में कौन-कौन शामिल है। साथ ही ग्वालियर में यह किसे देने वाला था।