एक-दूसरे से ही हैं आप: एसपी
Feb 13 2021
ग्वालियर। एक-दूसरे के बगैर जीवन अपूर्ण है, इसलिए साथ रहे और एक दूसरे को समझें, जिससे ऐसे हालात दोबारा ना बनें। यह बात शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी अमित सांघी ने उन जोड़ों को सम्मानित करते हुए कही, जो किसी ना किसी मनमुटाव के चलते एक दूसरे से अलग जीवन की राह चुन रहे थे और थाने में एक दूसरे की शिकायत कर रहे थे। पुलिस व सामाजिक संस्थाओं की मदद से उनकी काउंसलिंग कर फिर से उनका टूट रहा घर बसाया। इस अवसर पर अन्य पुलिस अफसर व सामाजिक संस्थाओ के सदस्य मौजूद थे। पुलिस कप्तान ने जोड़ों को सम्मानित करते हुए कहा कि आपके एक निर्णय से एक नहीं बल्कि दो परिवार परेशानी में आए, इसलिए जीवन में जब भी कोई कदम उठाए, अपने अहम को पीछे रखकर उठाए। आपके निर्णय से आपके बच्चों व जो भी आपसे जुडे है, वह प्रभावित होते है। इसलिए पहले परिवार की सोचे उसके बाद अपकों अपने जीवन में किसी की भी मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सम्मानित हुए जोड़ों ने टकराव के बाद फिर से एक होने पर जीवन में आए खुशनुमा पलों की चर्चा की। साथ ही वादा किया कि वह भविष्य में मिलजुलकर रहेंगे। टकराव के दौरान उन्होंने काफी बुरा समय देखा है। इसलिए अब भविष्य में वह गलती नहीं करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









