रात को बादलों का डेरा बदल सकता है मौसम
Feb 13 2021
ग्वालियर। शहर के मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। शुक्रवार की शाम से आसमान में बादल छा गए। इससे बारिश का आकलन किया जा रहा है। बता दें कि चार दिन दिनों से ठंड थोड़ी देखने को मिल रही है। लोगों ने गर्मी के चलते पंखा भी शुरू कर दिया है। शहर के लोगों ने उमीद जताई थी कि शायद अब ठंड विदा लेने वाली है, लेकिन मौसम विभाग ने बताया है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते आने वाले कुछ दिनों में फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड के के इलाकों में 14 से 16 फरवरी के बीच बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के चलते मप्र के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय हो सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









