26 फरवरी के भारत व्यापार बंद के लिए कैट ने चेबर से मांगा समर्थन

Feb 12 2021

ग्वालियर।जीएसटी के कड़े प्रावधानों एवं जीएसटी के सरलीकरण के लिए कैट द्वारा 26 फरवरी को भारत व्यापार बंद का आव्हान किया गया है। कैट पदाधिकारियों ने अपने ''जन समर्थन मांगो अभियान'' की शुरुआत मध्यप्रदेश चेबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री से की। चेबर के अध्यक्ष विजय गोयल, संयुक्त अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल, मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त सचिव बसंत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बृजेश गोयल से मिलने के लिए कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री मुकेश जैन, संयुक्त सचिव मयूर गर्ग, कोषाध्यक्ष जे.सी. गोयल चेबर भवन पहुंचे। उन्होंने जीएसटी की विसंगतियों के बारे में चर्चा की और 26 फरवरी के बंद के लिए समर्थन मांगा।  चेबर पदाधिकारियों ने कहा है कि बंद के जितने भी बिन्दु हैं उन बिन्दुओं के साथ हमें अवगत करा दें। हम चेबर की कार्यकारिणी में चर्चा कर निर्णय लेंगे।