रात में रहेगी गुलाबी सर्दी

Feb 12 2021

ग्वालियर। हवाओं का रुख बदलने से ग्वालियर सहित अंचल में अधिकतम तापमान लगातार बढऩे लगा है। धूप चुभने लगी है। हालांकि रात्रि में गुलाबी ठंड का एहसास बरकरार है। 2 दिन से हवाओं की रफ्तार काफी अधिक है। नम हवाओं के कारण करीब सात किलोमीटर की ऊंचाई पर बादल बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस तरह के सिस्टम को जेट स्ट्रीम कहा जाता है, लेकिन बादल काफी ऊंचाई पर होने के कारण धूप से राहत नहीं मिल रही है। अभी तीन-चार दिन में गर्मी के तेवर और तीखे होने की संभावना है। इधर बरसात भी हो सकती है।