104 हेल्पलाइन द्वारा चिकित्सा परामर्श लेकर कई लोग हो रहे लाभान्वित

Feb 11 2021

ग्वालियर। एशिया की सबसे बड़ी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी जि़कित्ज़ा हैल्थकेयर लिमिटेड द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की 104 हेल्पलाइन का संचालना किया जा रहा है जिसके माध्यम से गत वर्ष 2020 में प्रदेश भर के लोगो को टेलीफोन के माध्यम से चिकित्सा परामर्श देने के साथ ही शिकायतों का निराकरण, स्वास्थ्यसेवा संबंधी जानकारी और मानसिक परामर्श देने का काम किया है।  
जि़कित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड ने वर्ष 2020 में 14,157 बुखार संबंधी सवालों के जवाब दिए, वहीं कफ, गले में दर्द व खुजली से जुड़े 9000 समस्याओं का निराकरण किया। कोरोनावाइरस बीमारी से जुड़े 8436 मामलों को 104 हेल्पलाइन ने सुलझाया वहीं 4851 लोगों के सांस लेने संबंधी परेशानियों से जुड़े सवालों का निराकरण किया। यह जानकारी जि़कित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटड ने अपनी जनवरी रिपोर्ट में उजागर की, जिसके माध्यम से यह दर्शाया गया की किस तरह 104 हेल्पलाइन से जुड़े प्रशिक्षित एवं योग्य डॉक्टरों द्वारा वर्ष 2020 में आम जनता की सहायता की गयी।   
104 हेल्पलाइन की मदद से हम आम जनता को, प्रशिक्षित एवं अनुभवी डॉक्टरों द्वारा, हर संभव चिकित्सकीय परामर्श और सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे प्रशिक्षित एवं योग्य डॉक्टरों द्वारा काफी समय से आम जनता की विविध प्रकार की साधारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा हैं। 104 हेल्पलाइन की मदद से हम आम जनता को एक स्थान पर सभी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने की आशा करते हैं और हम आम जनता से 104 हेल्पलाइन सुविधा का उपयोग करने का अनुरोध करते हैं, फिर चाहे उनकी समस्या त्वचा संबंधी रोग से जुडी हो, या इंफेक्शन संबंधी या मानसिक रोगों से जुडी ही क्यों न हों।"