पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, लोगों को मिले योजनाओं का लाभ
Feb 11 2021
ग्वालियर। समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिले और वह आगे बढ़ सकें इसके लिए कार्यकर्ताओं को पहल करनी होगी और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए घर-घर जाकर दस्तक देनी होगी। पं. दीनदयाल के आदर्श ही हमें उत्कृष्ट मार्ग पर चलने एवं देश के प्रति ललक के लिए प्रेरित करते हैं। पं. उपाध्याय द्वारा बताए गए मार्गों पर चलकर ही आज भाजपा देश में एक मुकाम स्थापित कर चुकी है।
यह शिक्षा हमें पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दी गई नैतिक उदगान एवं देश के प्रति समर्पण भावना जागृत किए जाने के बाद ही मिली है, इसे हमें आगे भी जारी रखना होगा। यह बात गुरुवार सुबह से दीनदयाल नगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कही। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए हम सभी को मिलकर पहल करनी होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना होगा। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में जयसिंह कुशवाह, रामेश्वर भदौरिया, खुशबू गुप्ता, वेदप्रकाश शर्मा, विवेक शर्मा, चंद्रप्रकाश गुप्ता, अरविंद कुलश्रेष्ठ, प्रदीप जैन, संतोष गोडयाले, पवन सेन, व्यंजन मिश्रा, दीपक शर्मा, विनती शर्मा, महिला मंडल भी शामिल था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









