महापुरुषों का अपमान असहनीय-भारद्वाज

Feb 10 2021

ग्वालियर। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के नेतृत्व में हिन्दू महासभा का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को वीर सावरकर सरोवर निरीक्षण हेतु पहुंचा लेकिन वहा पर प्रतिमा पर और उसके आसपास धूल और गंदगी देख, हिन्दू महासभा की टीम ने स्वयं झाड़ू लेजम हाथ में पकड़ प्रतिमा के साथ साथ प्रांगण की सफाई की उसके बाद वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उन्होंने बताया कि वीर सावरकर सरोवर सहित नगर में महापुरुषों की प्रतिमाओं के अपमान पर कुछ दिनों पहले ही हिन्दू महासभा और जिला प्रशासन के मध्य बैठक हुई थी जिसमें प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि 26 फरवरी तक वीर सावरकर सरोवर का काम पूरा कर लिया जाएगा और नगर में कहीं भी महापुरुषों की प्रतिमाएं अपमानित नहीं होंगी। लेकिन आज की स्थिति से प्रशासन का उदासीन रवैया ही उजागर हो रहा है, हिन्दू महासभा नेताओं ने चेतावनी दी कि महापुरुषों का अपमान बर्दास्त नहीं किया जाएगा प्रशासन जल्द ही ऐसी स्थितियों में सुधार लाएं।
निरीक्षण दल में डॉ जयवीर भारद्वाज, विनोद जोशी, रामबाबू सेन, हरिदास अग्रवाल, पवन गुप्ता, मनोज जाटव, मुकेश बघेल, हेमंत शर्मा, रामनिवश गुर्जर, प्रहलाद बघेल, बिट्टू राजावत, आरती सूर्यवंसी, उषा बघेल, दिव्यांशी सूर्यवंशी, राजाबाई सुर्वे, महाआर्यन सूर्यवंशीआदि  उपस्थित थे।