सीईओ स्मार्ट सिटी ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Feb 10 2021

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत ग्वालियर शहर में किये जा रहे कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओ का स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने निरीक्षण किया श्रीमती सिंह ने निरीक्षण के बाद सभी विकास परियोजनाओ की विस्तार से समीक्षा की और जरुरी दिशा निर्देश भी दिये।
इस दौरान स्मार्ट सिटी के नये विकास कार्यो को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। निरीक्षण औऱ बैठक में स्मार्ट सिटी के संबंधित अधिकारी औऱ कर्मचारी उपस्थित थे। गत दिवस स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत किये जा रहे विकास कार्य जिसमे स्मार्ट रोड परियोजना, गोरखी स्थित अटल स्कूल, फसाड लाइटिंग, && केवी जीआईएस सबस्टेशन के निमार्ण स्थल पर पहुंच कर निरिक्षण किया।
निरिक्षण के बाद स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर पर श्रीमती सिंह सभी कार्यो की समीक्षा बैठक भी ली। श्रीमती सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में कई विकास कार्य किये जा रहे है इन गतिशील परियोजनाओं में मल्टीलेवल पार्किंग के लिये मटेरियल डिप्लायमेंट की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है, तथा निर्माण को देखते हुये अवरोध उत्पन्न करने वाले ढांचो को जल्द हटाया जायेगा। सोयिल टेस्टिंग की प्रक्रिया भी आज से शुरु कर दी गई है। वही तारामंडल के डोम स्थापित कर लिये गये है तथा प्रोजेटर को समायोजित करने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है। 
श्रीमती सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि ऐतिहासिक भवनो की फसाड लाइटिंग की व्यापक रुपरेखा तैयार कर ली गई है तथा नियोजित ढंग से इन भवनो को प्रकाशित कर इनका भव्य स्वरुप आकर्षक बनाया जायेगा। श्रीमती सिंह ने विकास कार्यो की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि ग्वालियर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जो कार्य जनता को समर्पित किये जा चुके है, उनका लाभ आमजनता को सूचारु रुप से मिल सके, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये, वही जिन कार्यो का शिलान्यास किया गया है।