देशभक्ति गीतों से गूंजा इन्दरगंज चौराहा

Feb 10 2021

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया फोर्ट यूनिट ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रत्येक बर्ष की भांति इस बर्ष भी देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक आयोजन 9 फरवरी मंगलवार को इंदरगंज चौराहे पर किया गया इस आयोजन की सपूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कट्टल, राम नारायण मिश्रा ने बताया की मां तुझे सलाम के सांस्कृतिक आयोजन के लिए पूरे इन्द्ररगंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजाया गया था इन्द्ररगंज चौराहा से निकलने वाला प्रत्येक व्यक्ति को आकर्षित कर रहा था और मां तुझे सलाम देशभक्ति गीतों से समूचा इन्द्ररगंज चौराहा गूंज उठा इस गरिमामय आयोजन के अतिथि बातौर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी थे।
विशिष्ट अतिथि में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल एवम् पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन व पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया उपस्थित थे। इस सांस्कृतिक आयोजन में प्रतिभागी को देश भक्ति गाने पर डांस की एक से एक सुंदर प्रस्तुति देकर आश्चर्य चकित कर दिया इसमें प्रतिभागी एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य की प्रस्तुति मंच से दी इस आयोजन में एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने हेतु एक आयोजन समिति बनाई गई है इसमें अशोक जैन राजेश त्रिपाठी धीरज गोयल, शैलेन्द्र माहौर, शैलेन्द्र माहौर थे। इस देशभक्ति के आयोजन के दौरान सपूर्ण इंदरगंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजाया भी गया था इस आयोजन में बच्चों ने इन गीतों पर अपनी देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी।
यूनिक डांस ग्रुप द्वारा सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर ना हम पर डालो भाविका शर्मा मेरा रंग दे बसंती चोला मेरा रंग दे बसंती चोला प्रगति पंत भारतनाट्यम देशभक्ति द लाई डांस अकेडमी देश रंगीला रंगीला देश मेरा रंगीला नीलांजना डांस ग्रुप के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत पर शानदार प्रस्तुति दी कृतिका द्वारा वतन वतन पर अपनी प्रस्तुति दी आज के इस आयोजन में संस्था के विभिन्न पदाधिकारी एवम् सदस्य एवम् गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।