तेज धूप से गर्मी का एहसास गर्म कपड़े नहीं पहन रहे लोग

Feb 10 2021

ग्वालियर। बसंत का मौसम आने वाला है। जिले में पिछले तीन दिन से सुबह के समय सूरज की किरणों से गर्मी का एहसास सबसे ज्यादा दोपहर में महसूस हो रहा है। वहीं रात में भी ठंडक कम होने लगी है।   बुधवार सुबह को भी सुबह आठ बजे से सूरज के तेवर काफी तीखे थे। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो सामान्य से1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। यह पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हिस्सों से गुजर रहा है।
गर्म कपड़े पहनने पर गर्मी का अहसास हो रहा था। रात का तापमान भी सामान्य से 0.2 डिसे अधिक रहा। इससे रात में भी ठंड घट गई। उत्तर पूर्वी हवा चलने से दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। बुधवार को सूरज के तेवर तीखे देखने को मिले।