सैलानियों को सजग करने मेला में होगी उद्घोषणा, दुकानदारों को करना होगा पालन
Feb 09 2021
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला का मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद मेला मैदान में स्थानीय और बाहर के कारोबारियों ने अपनी दुकानें और शोरुम का निर्माण शुरू कर दिया है। एक पखवाड़े के अंदर मेला अपनी गति पकड़ लेगा। मेला प्रबंधन और प्रशासन कोरोना के फैलाव के संक्रमण को रोकने कई उपाय और तैयारियां कर रही है। मेला में घूमने और खरीदारी करने आए सैलानियों अपने सामान का ख्याल रखें। बच्चों को अपने से अलग न करें। अनजान व्यक्ति से बात न करें। चोर-उचकों से सावधान रहें के साथ ही कोविड वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने समूचे ग्वालियर व्यापार मेला में पुलिस कंट्रोल रुम से यह उद्घोषणा सुबह से लेकर देर रात तक की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारी स्वयं इसकी मॉनाटरिंग करेंगे। इस बार का मेले में सुरक्षा के प्रबंध विशेष रुप से किए जाएंगे। बता दें कि मेला आते ही आसपास के क्षेत्र के चोर-बदमाश मेले में सक्रिय हो जाते हैं। वे यहां सैलानियों के पीछे लग मौका पाकर उनका कीमती सामान झपट कर चंपत हो जाते हैं।
कई बार मेले में चैन स्नेचिंग और बैग झपटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन इस बार मेला प्राधिकरण और पुलिस ने ठान ली है कि सैलानियों की सुरक्षा और वे आराम से मेले का लुत्फ उठा सकें । इसके लिए उन्होंने सुरक्षा के मद्द्ेनजर कई योजनाएं बनाई है।
आसपास के इलाकों पर नजर
मेले में स्थापित पुलिस थाने के अधिकारियों ने इस क्षेत्र के जितने भी शातिर बदमाश और चोर हैं। उनकी लिस्ट निकलवाई है। इनमें से ज्यादातर बदमाश गोले का मंदिर के पिछड़े इलाकों से हैं। पुलिस अधिकारियों ने जवानों से इन पर विशेष निगाह रखने को कहा है। ताकि वे वारदात करने से पहले पकड़ में आ जाए।
व्यापारियों को विशेष हिदायत
मेला प्रबंधन ने मेला में कारोबार करने आए सभी सेटरों के व्यापारियों को निर्देश दिए हैं कि दुकान और शोरूम के बाहर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराएं। दुकान के बाहर तीन फीट की दूरी के गोले बनाए। अगर किसी दुकानदार ने कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया तो उनपर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









