रेलवे कॉलोनी, सर्कुलेटिंग एरिया में गंदगी देख भड़के, कहा- मुझे कोना-कोना साफ चाहिए-डीएमआर
Feb 09 2021
ग्वालियर। मंगलवार को अचानक डीएमआर संदीप माथुर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। यहां उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर रेलवे कॉलोनी तक निरीक्षण किया। वह गंदगी देखकर काफी नाराज हुए हैं। साथ ही उन्होंने अफसरों को साफ कर दिया है कि उनको स्टेशन से लेकर कॉलोनी तक कोने-कोने पर सफाई चाहिए। इसके बाद उन्होंने रेल गेस्ट हाउस में अफसरों की बैठक भी ली है।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण करने के लिए 9 दिन बाद 18 फरवरी को एनसीआर (नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे) के मुख्य महाप्रबंधक वीके त्रिपाठी आने वाले हैं। जीएम के आने से पहले स्टेशन को चकाचक करने के लिए रेलवे के अफसर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार सुबह डीएमआर संदीप माथुर बिना सूचना दिए सड़क मार्ग से ग्वालियर स्टेशन आ पहुंचे। डीएमआर को स्टेशन पर खड़ा देख स्थानीय रेल अधिकारियों को सर्दी में भी पसीना आ गया। आनन फानन में सभी अफसर स्टेशन पहुंचे।
रेलवे कॉलोनी में मिली गंदगी
ग्वालियर पहुंचे डीएमआर कुछ देर के लिए रेल गेस्ट हाउस में रुकने के बाद रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण करने पहुंचे। रेलवे कॉलोनी की बदतर स्थिति देख कर रेल विभाग के मेंटेंनेस अमले के अधिकारियों से नाराज होते हुए कहा कि रेलवे कॉलोनी का क्या हाल बना रखा है रेलवे कर्मी व उनके परिवार किन परिस्थितियों में यहां रह रहे हैं। क्या कॉलोनी में नियमित सफाई नहीं होती है या फिर सफाई कर्मी कचरा उठाने के लिए नहीं है। आगे से ऐसा नहीं चलेगा। रेलवे कॉलोनी के निरीक्षण के बाद उन्होंने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में निरीक्षण किया। यहां भी सफाई व्यवस्था चकाचक नहीं मिली है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर डस्टबिन कचरे से ओवरलोड मिले। इन्हें तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में अफसरों से किए सवाल जवाब
निरीक्षण के बाद डीएमआर ने रेल गेस्ट हाउस में रेलवे अधिकारियों की बैठक ली है। बैठक में उन्होंने 18 फरवरी को जीएम के प्रस्तावित निरीक्षण के दौरान क्या व्यवस्थाएं रहेगीं। किन-किन प्रोजेक्ट की रिपोर्ट पेश की जाएगी उस पर अफसरों से सवाल-जवाब किए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









