रात में सर्दी, दिन में बढ़ेगी गर्मी

Feb 09 2021

ग्वालियर। मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार की रात को लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा। वहीं मंगलवार की अलसुबह सुबह भी ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा से रात में ठंड जारी है, लेकिन दिन में तापमान बढऩे से ठंड घट गई है। हालांकि सुबह से सूरज की चमक ठंड और हवा पर भारी पड़ रही है। न्यनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 8.2 डिसे पर पहुचं गया, जो सामान्य से 0.2 डिसे अधिक रहा। 15 फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान भी बढऩे लगेगा। इधर दिन में लोग गर्म कपड़ें पहनने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन बुजुर्ग अभी भी शॉल ओड़कर बाहर जा रहे हैं। सुबह हल्की धुंध थी और ठंड का अहसास भी हुआ।