सिलेंडर फटने से मकान गिरा महिला समेत बच्चा घायल
Feb 09 2021
ग्वालियर। मंगलवार सुबह पड़ाव थाने के बगल से लक्ष्मणपुरा में चाय बनाने के दौरान सिलेंडर लीक होने के कारण लास्ट हो गया। इसके बाद पूरा मकान भर-भराकर नीचे गिर गया। हादसे में 35 वर्षीय महिला रंजीता बाल्मिक 9 वर्षीय मोहित को हॉस्पिटल के लिए रवाना किया। वहीं दमकल विभाग भी सूचना मिलने के बाद पहुंचा।
दमकल अधिकारी देवेन्द्र जखेनिया ने बताया कि हमें 9:50 मिनट पर सूचना मिली थी। हमारी टीम वहां पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल के लिए भेजा। इधर नगर निगम के शौचालय में अवैध रूप से रह रहे सफाई कर्मचारी द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए मकान में सिलेंडर फटने से छत गिर गई और उसमें सुनीता वृद्ध महिला दब गई। उन्हें हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
आस-पास के लोग निकले घरों से
हादसे के बाद आस-पास के मकानों में रहने वाले धमाके की दहशत के चलते अपने घरों से बाहर निकल पड़े। वहीं मकान के मलबे में परिवार के दबे होने का पता चलते ही लोग बचाव में जुट गए। वहीं हादसे के काफी समय बाद भी लोग दहशत के चलते अपने घरों में जाने से कतराते रहे।
समय पर मिली मदद, बची जान
समय पर पुलिस, दमकल और स्थानीय लोगों के जुटने और मदद करने के बाद मलबे में दबी रंजिता व उसके नौ वर्षीय बेटे मोहित को बाहर निकाला गया। अगर समय रहते मदद नहीं मिलती तो उनकी जान भी चली जाती। वहीं हादसे में घायल मां-बेटे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही हादसा घटित हुआ उसके दस मिनट बाद ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचने से आसपास के घर आग की चपेट में आने से बच गए। यदि समय रहते दमकल गाड़ी पानी फायर कर आग नहीं बुझाती तो आसपास के घरों में भी आग पहुंच सकती थी। दमकल अधिकारी डॉ.अतिबल सिंह यादव ने बताया कि दो दमकल की गाड़ी पानी फ ायर कर आग पर काबू पाया गया। वहीं समय रहते दो लोगों को सुरक्षित निकालकर मामूली घायल होने पर उपचार के लिए जेएएच के बर्न यूनिट में भर्ती करा दिया गया है।
अवैध था मकान
जिस मकान में ब्लास्ट हुआ है, वह अवैध है। पड़ाव थाना के पीछे नगर निगम के शौचालय की दीवार के पीछे पटिया डालकर अतिक्रमण कर यह मकान बनाया गया था। ऐसा पता लगा है कि यह अतिक्रमण कुछ साल पहले ही हुआ है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









