आशा सेंगर राष्ट्रीय सहकारी संघ में पुन: मनोनीत

Feb 08 2021

ग्वालियर। भारत की सहकारी क्षेत्र की सर्वोच्च संस्था राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) की महिला कमेटी में श्रीमती आशा सेंगर को सदस्य के रूप में पुन: मनोनीत किया गया है। श्रीमती सेंगर पिछले 15 वर्षों से लगातार सदस्य के रूप में सहकारिता क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। श्रीमती सेंगर भाजपामहिला मोर्चा में प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं सहकार भारती में प्रदेश प्रमुख पद पर मनोनीत है।